नालंदा में मिड-डे मील खाने से 18 बच्ची बीमार

  • Aug 18, 2026
Khabar East:18-children-fall-ill-after-eating-mid-day-meal-in-Nalanda
नालंदा,18 अगस्तः

नालंदा जहां जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के पारसी मिडिल स्कूल में मिड डे मील खाने से करीब 18 छात्राएं बीमार हो गईं। दरअसल मिड डे मिल में सब्जी में नमक की जगह गलती से सर्फ डाला गया जिससे ये घटना हुई। इसके बाद आनन फानन में सभी को इलाज के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल लाया गया जहां सभी का इलाज किया जा रहा है। वहीं परिवार के लोगों में पैनिक बना हुआ है और अस्पताल में अफरा तफरी का माहौल हो गया। मगर अधिकांश बच्चे सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद नालंदा के सिविल सर्जन समेत कई चिकित्सक अस्पताल में मौजूद है और बच्चों का इलाज किया जा रहा है।

 घटना के संबंध में स्कूल के शिक्षक ने बताया कि दूसरे स्कूल से मिड डे मील आया था जिसमें सोयाबीन की सब्जी में नमक कम था। जब बच्ची नमक की मांग की तो शिक्षक गलती से नमक की जगह सर्फ परोस दिए। सब्जी खाने के बाद दर्जनों बच्ची को पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत हुई जिसके बाद इलाज के लिए मॉडल अस्पताल लाया गया है। सिविल सर्जन डॉ। जय प्रकाश सिंह ने बताया कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं।

Author Image

Khabar East

  • Tags: