असिस्टेंट लोको पायलट पर दुष्कर्म का आरोप, एफआईआर दर्ज

  • Sep 28, 2026
Khabar East:Assistant-Loco-Pilot-accused-of-rape-FIR-registered
कटिहार,28 सितंबरः

बिहार के कटिहार जिले में युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। 19 वर्षीय युवती ने असिस्टेंट लोको पायलट पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एक व्यक्ति पर कटिहार रेलवे स्टेशन से नौकरी का झांसा देकर ले जाने का आरोप लगाया है। बरमसिया स्थित किराए के मकान में घटना होने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

 वहीं पुलिस आरोपी असिस्टेंट लोको पायलट चंदन कुमार की तलाश में जुटी हुई है। एसपी परिचय कुमार ने कहा मामले की जांच जारी है। घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पुलिस जांच कर रही है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: