रायगड़ा डिवीजन में भूस्खलन से ट्रेन सेवाएं प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द

  • Sep 27, 2026
Khabar East:Landslide-Disrupts-Train-Services-In-Rayagada-Division-Several-Trains-Cancelled
भुवनेश्वर,27 सितंबरः

ईस्ट कोस्ट रेलवे के रायगड़ा डिवीजन में मालिगुड़ा और छतरिपुट स्टेशनों के बीच भूस्खलन होने से ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। सुरक्षा के मद्देनजर और प्रभावित रेलखंड में बहाली का काम सुचारू रूप से पूरा करने के लिए कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। वहीं, कुछ ट्रेनों को उनके निर्धारित गंतव्य से पहले ही समाप्त किया जा रहा है, जबकि कुछ ट्रेनों को निर्धारित शुरुआती स्टेशन के बजाय बीच के स्टेशन से चलाया जाएगा।

27 और 28 सितंबर को रद्द ट्रेन:

ट्रेन नंबर 18107 राउरकेला–जगदलपुर एक्सप्रेस 27 और 28 सितंबर को रद्द रहेगी।

28 और 29 सितंबर को पांच ट्रेनें रद्द:

ट्रेन नंबर 58502 किरंदुल–विशाखापट्टनम पैसेंजर

ट्रेन नंबर 58501 विशाखापट्टनम–किरंदुल पैसेंजर

ट्रेन नंबर 18516 किरंदुल–विशाखापट्टनम एक्सप्रेस

ट्रेन नंबर 18515 विशाखापट्टनम–किरंदुल एक्सप्रेस

ट्रेन नंबर 18108 जगदलपुर–राउरकेला एक्सप्रेस

कुछ ट्रेनों के मार्ग में बदलाव:

ट्रेन नंबर 18005 हावड़ा–जगदलपुर एक्सप्रेस, जो 26 और 27 सितंबर को हावड़ा से रवाना हुई है, उसे कोरापुट में ही शॉर्ट-टर्मिनेट किया जाएगा। यानी कोरापुट से जगदलपुर के बीच इस ट्रेन की सेवा रद्द रहेगी।

इसी तरह, ट्रेन नंबर 18006 जगदलपुर–हावड़ा एक्सप्रेस, जो 28 और 29 सितंबर को जगदलपुर से रवाना होने वाली थी, अब कोरापुट से चलेगी। जगदलपुर और कोरापुट के बीच इसकी सेवा रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 18448 जगदलपुर–भुवनेश्वर हिराखंड एक्सप्रेस, जो 28 और 29 सितंबर को जगदलपुर से रवाना होने वाली थी, भी अब कोरापुट से शुरू होगी। जगदलपुर से कोरापुट के बीच इस ट्रेन की सेवा रद्द रहेगी।

रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी संबंधित ट्रेन की स्थिति की जांच कर लें और उसी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

Author Image

Khabar East

  • Tags: