उपचुनाव से पहले नंदीग्राम में टीएमसी नेता के घर तलाशी

  • Sep 27, 2026
Khabar East:TMC-leaders-house-searched-in-Nandigram-ahead-of-by-election
कोलकाता,27 सितंबरः

पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर सीट पर 6 अक्टूबर को उपचुनाव होने वाला है। उपचुनाव से पहले बंगाल पुलिस ने दशकों पुराने मामलों में टीएमसी नेता के नंदीग्राम स्थित घर की तलाशी ली। हालांकि, तलाशी के दौरान टीएमसी नेता घर पर नहीं थे। उनके परिवार ने फिलहाल इस मामले पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।

 रविवार को पुलिस की टीम ने तृणमूल कांग्रेस नेता शेख शहाबुद्दीन के नंदीग्राम स्थित घर की तलाशी ली। यह तलाशी लगभग 15-20 साल पुराने मामलों के सिलसिले में ली गई। हालांकि, जब पुलिस तलाशी के लिए शहाबु्द्दीन के घर पहुंची तब वे घर पर नहीं थे। इस मामले में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शहाबु्द्दीन के खिलाफ 2007, 2009 और 2011 के कई मामलों में वारंट तक जारी किए गए हैं। उनका कहना है कि जब पुलिस तलाशी के लिए शहाबुद्दीन के घर पहुंची तब वे घर पर नहीं मिले। उनके परिवार के सदस्यों ने पुलिस की कार्रवाई के संबंध में कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।

 नंदीग्राम और रेजीनगर सीटों पर 6 अक्टूबर को उपचुनाव होना है। यह उपचुनाव इसलिए भी खास है क्योंकि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम सीट से जीत दर्ज की थी। हालांकि, भवानीपुर और नंदीग्राम दोनों सीटों पर जीत के बाद उन्होंने नंदीग्राम सीट छोड़ दी थी जिसके बाद अब इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: