जगतसिंहपुर में 4.90 लाख रुपये की ब्राउन शुगर जब्त, एक गिरफ्तार

  • Aug 20, 2026
Khabar East:Brown-Sugar-Worth-Rs-49-Lakh-Seized-In-Jagatsinghpur-One-Arrested
जगतसिंहपुर,20 अगस्तः

जगतसिंहपुर जिले में आबकारी विभाग की टीम ने गुरुवार को सोमनाथ हाट रोड पर छापेमारी कर 49 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 4.90 लाख रुपये बताई गई है। इस मामले में एक संदिग्ध ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।

 जिला आबकारी दस्ते के निरीक्षक प्रभास कुमार चौधरी के अनुसार, टीम को सूचना मिली थी कि जगतसिंहपुर सदर थाना क्षेत्र के गालुपाड़ा गांव निवासी लिपक कुमार दास कथित रूप से ब्राउन शुगर बेचने के धंधे में शामिल है।

 सूचना के आधार पर आबकारी विभाग की टीम ने सोमनाथ हाट रोड पर छापेमारी कर दास को रोक लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 49 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद होने का दावा किया गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने बताया कि जब्त ब्राउन शुगर की अनुमानित कीमत करीब 4.90 लाख रुपये है।

 छापेमारी में सब-इंस्पेक्टर भाग्यलक्ष्मी दलई, एएसआई क्षीरोद साहू तथा कांस्टेबल सुकांत माझी, विश्वरंजन स्वाईं और सुभश्री बिस्वाल समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

 इंस्पेक्टर चौधरी ने बताया कि मामले में गिरफ्तार आरोपी लिपक कुमार दास को बाद में अदालत में पेश किया गया।

Author Image

Khabar East

  • Tags: