झारसुगुड़ा हादसा: मृत पांच पुलिसकर्मियों के परिजनों को पांच लाख अनुग्रह राशि

  • Feb 22, 2026
Khabar East:CM-Majhi-Announces-Rs-5L-Ex-Gratia-For-Families-Of-5-Police-Personnel-Killed-In-Jharsuguda-Crash
भुवनेश्वर,22 फरवरीः

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने रविवार को झारसुगुड़ा जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले पांच पुलिसकर्मियों के परिजनों को 5 लाख की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट में दुर्घटना को गहरा दुखदबताया और मृतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। यह अनुग्रह राशि मुख्यमंत्री राहत कोष (CMRF) से मृतकों के परिजनों को दी जाएगी।

मृतकों की पहचान सशस्त्र पुलिस रिजर्व के कांस्टेबल काशीराम भोई और देवेंद्र सा, हवलदार लिंगराज धरुआ, सब-इंस्पेक्टर निरंजन कुजूर तथा होमगार्ड भक्त बंधु मिर्धा के रूप में हुई है। सभी की उम्र करीब 40 वर्ष के आसपास बताई गई है। हादसे में तीन अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है।

 गुंडाला रेड्डी राघवेंद्र, झारसुगुड़ा पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दुर्घटना में शामिल टिपर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करने और घायलों से मिलने के बाद कहा, “हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

 टक्कर इतनी जोरदार थी कि एसयूवी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। फायर सर्विस टीमों ने हाइड्रोलिक कटर की मदद से मुड़ी-तुड़ी गाड़ी को काटकर अंदर फंसे पुलिसकर्मियों को बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने पांचों को मृत घोषित कर दिया।

Author Image

Khabar East

  • Tags: