“हॉकी है जिंदगी” पुस्तक विमोचन के साथ भारतीय खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

  • Dec 15, 2018
Khabar East:Dharmendra-Pradhan-released-Hockey-Hai-Jindagi-book
भुवनेश्वर, 15 दिसम्बर:

आदिवासी हॉकी खिलाडियों पर लिखित हॉकी है जिंदगी पुस्तक का विमोचन केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भारतीय हॉकी के कप्तान मनप्रीत सिंह के नेतृत्व में ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया। समारोह के दौरान सभी भारतीय हॉकी खिलाड़ियों को धर्मेंद्र प्रधान ने मंच पर आमंत्रित कर उपहार देकर सम्मानित किया।

हॉकी है जिंदगी पुस्तक को लोकप्रिय व प्रशंसित खेल प्रत्रकार सत्येंद्र पाल सिंह ने लिखा है। इस पुस्तक में सिंह ने ओडिशा के आदिवासी हॉकी खिलाड़ियों का वर्णन किया है।

हॉकी है जिंदगी पुस्तक में ओडिशा राज्य के सुंदरगढ़ जिले में जन्म लेने वाले भारतीय हॉकी में अपना योगदान देने वाले खिलाड़ियों की के संबंध में प्रमुख बिंदुओं को लिखा गया है। देश में ओडिशा राज्य का सुंदरगढ़ एक ऐसा प्रमुख्ता आदिवासी जिला है जिसने भारत को कई सम्मानित हॉकी खिलाडी दिया है। जिसमें पद्म श्री दिलीप तिर्की भी शामिल हैं।

हॉकी विश्व कप 2018 में भारतीय खिलाडियों के रुप में ओडिशा के दो आदिवासी इलाके से आने वाला बीरेंद्र लाकड़ा और अमित रोहिदास को स्थान दिया गया है।

समारोह को संबोधित करते हुए प्रधान ने कहा कि यह गर्व की बात है हॉकी विश्व काप का आयोजन भारत में किया गया है। ओडिशावासियों के लिए उसे भी ज्यादा गर्व की बात है कि यह ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम में आयोजित किया गया है। मैं ओडिशा वासियों की ओर से आप सभी सम्मानित भारतीय हॉकी खिलाडियों का भुवनेश्वर में स्वागत करता हूं साथ। यह ओडिशा वासियों के लिए गर्व की बात है कि हॉकी विश्व कप 2018 में ओडिशा के आदिवासी इलाके से संतान भारतीय खिलाडियों के साथ अपनी धरती पर विश्व कप मैच का हिस्सा बना।

राजनीत और खेल दोनों एक समान है। इन दोनों में जीत एक ही दल को प्राप्त होता है। जीतने वाले दल को थोड़ा घमंड प्राप्त होता है तथा हारने वाले दल को अपनी गलतियों को सुधरा कर दुबारा लड़ने के लिए प्रेरित करता है। हॉकी विश्व कप में भारतीय खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। खेल में तो हार जीत लगी रहती है। इस बार भारत को विश्व कप हासिल नहीं हुआ है लेकिन अगली बार मुझे उम्मीद है कि भारतीय खिलाड़ी विश्प कप पर अपना कब्जा करेंगे।   

प्रधान ने पुस्तक से संबंध में कहा कि यह पुस्तक हॉकी के क्षेत्र में ओडिशा व ओडिया खिलाड़ियों के योगदान और उनके जीवन में इसके महत्व को बढ़ावा देने में मदद करेगी। यह एक गौरवपूर्ण क्षण है कि इस पुस्तक को तब जारी किया जा रहा है जब भुवनेश्वर में हॉकी वर्ल्ड कप 2018  जारी है है।

ओडिशा के खिलाडियों ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा व मेहनत से अमिट छाप छोड़ी है। दिलीप तिर्की से दुती चंद तकनम्र परिवारों से आने वाले वाले खिलाड़ियों ने ओडिशा व भारत का नाम रोशन किया है। मैंने लेखक व प्रकाशकों से इस किताब को ओडिया व अंग्रेजी में प्रकाशित करने का अनुरोध भी किया हूं।

Author Image

Khabar East

  • Tags: