ओडिशा के पूर्व मंत्री डंबरुधर माझी का निधन

  • Aug 30, 2026
Khabar East:Former-Odisha-Minister-Damburudhar-Majhi-Passes-Away
भुवनेश्वर,30 अगस्तः

ओडिशा के पूर्व मंत्री डंबुरुधर माझी का निधन हो गया। नरंगपुर जिला मुख्यालय अस्पताल के आईसीयू में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। वे उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे। डंबुरुधर माझी ने 1967 से 1990 के बीच चार बार राज्य मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में कार्य किया। इस दौरान उन्होंने परिवहन, वित्त और संस्कृति विभागों की जिम्मेदारी संभाली। वे तत्कालीन कोडिगांव, वर्तमान डाबुगाम विधानसभा क्षेत्र से ओडिशा विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए थे।

 अपने लंबे राजनीतिक जीवन के दौरान माझी स्वातंत्र्य पार्टी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, बीजू जनता दल (बीजद) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़े रहे। वर्ष 2009 में उन्होंने बीजद के टिकट पर नरंगपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। अक्टूबर 2018 में उन्होंने बीजद छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था।

Author Image

Khabar East

  • Tags: