रांची में अनशन पर बैठे छात्र की बिगड़ी तबियत

  • Aug 07, 2026
Khabar East:Health-of-student-on-hunger-strike-in-Ranchi-deteriorates
रांची,07 अगस्तः

जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जेपीएससी आंदोलन में कई दिनों से अनशन पर बैठे छात्र राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ गई है। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में उन्हें भर्ती कराया गया है। वहीं,नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सदर अस्पताल पहुंचकर पलामू के छात्र राहुल क्रांति एवं लगातार बारिश में भीगकर धरना दे रहे कोडरमा के छात्र ब्रजकिशोर की सेहत की जानकारी ली। बाबूलाल मरांडी ने डॉक्टर और सिविल सर्जन से मिलकर छात्र राहुल क्रांति का स्वास्थ रिपोर्ट की जानकारी प्राप्त किया।

 वहीं, पत्रकारों से बातचीत में बाबूलाल मरांडी ने बताया कि अन्न और जल त्यागने की वजह से राहुल की तबीयत बिगड़ गई थी, हालांकि अब उनके स्वास्थ्य में सुधार है। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार की मंशा साफ नहीं है। एग्जाम होने के बावजूद बच्चों को हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब हाई कोर्ट के सिंगल बेंच ने अभ्यर्थियों के पक्ष में निर्णय दिया तब इस मामले को सरकार ने डबल बेंच के सामने केस फाइल किया।

  बाबूलाल मरांडी ने कहा कि बच्चे न्यायालय में केस लड़ेंगे या फिर पढ़ाई करेंगे। ऐसे में साफ है कि बच्चों के भविष्य के साथ सरकार खिलवाड़ कर रही है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: