हीराकुद बांध प्राधिकरण ने शुक्रवार को जलाशय के दो स्लुइस गेट बंद कर दिए हैं। सुबह नौ बजे के अपडेट के अनुसार, बाढ़ का पानी छोड़े जाने के लिए अब आठ गेट खुले रहेंगे। इनमें पांच गेट बाएं स्पिलवे और तीन गेट दाएं स्पिलवे पर हैं। जलाशय का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।
सुबह 9 बजे जलाशय का जलस्तर 624.25 फीट दर्ज किया गया। जलाशय में औसत जल प्रवाह 2,05,974 क्यूसेक रहा, जबकि औसत जल निकासी 1,94,927 क्यूसेक दर्ज की गई। कुल जल निकासी में से 1,59,970 क्यूसेक पानी स्पिलवे के जरिए और 32,016 क्यूसेक पावर चैनल के जरिए छोड़ा जा रहा है। इसके अलावा 229 क्यूसेक पानी औद्योगिक उपयोग के लिए और 2,712 क्यूसेक नहरों में छोड़ा जा रहा है।
बांध के डाउनस्ट्रीम में खैरमाल में जल प्रवाह 3,05,000 क्यूसेक, बरमूल में 3,62,500 क्यूसेक और मुंडली में 5,11,258 क्यूसेक दर्ज किया गया।