आईएएस एस जयवर्धन गृह मंत्रालय में उप सचिव नियुक्त

  • Oct 14, 2026
Khabar East:IAS-officer-S-Jayavardhan-appointed-Deputy-Secretary-in-the-Ministry-of-Home-Affairs
रायपुर,14 अक्टूबरः

केंद्रीय स्टाफिंग योजना के तहत 2014 बैंच के छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस एस. जयवर्धन को गृह मंत्रालय, दिल्ली में उप सचिव के पद पर नियुक्ति किया गया है। यह नियुक्ति पद का कार्यभार संभालने की तारीख से चार साल की अवधि के लिए या अगले आदेश तक प्रभावी होगी। भारत सरकार की ओर से इस संबंध में छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को भेजे गए ई-मेल में आईएएस एस. जयवर्धन को तुरंत उनके कर्तव्यों से मुक्त कर गृह मंत्रालय, दिल्ली में अपना नया कार्यभार संभालने का निर्देश देने कहा गया है।

 एसीसी के निर्देशों के अनुसार, अधिकारी को DoP&T का नियुक्ति आदेश जारी होने की तारीख से तीन सप्ताह के भीतर पद संभाल लेना चाहिए। ऐसा न करने पर केंद्रीय स्टाफिंग योजना से डिबार (अयोग्य घोषित) करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

Author Image

Khabar East

  • Tags: