पंजाब अगर हॉकी विश्व कप का आयोजक होता तो क्या वह किसी ओडिया गायक को ऐन्थम गीत गाने का मौका देता ?

  • Nov 19, 2018
Khabar East:If-Punjab-was-the-organizer-of-the-Hockey-World-Cup-would-anybody-give-him-an-opportunity-to-sing-the-anthem-song-to-odiya-singer
भुवनेश्वर, 19 नवम्बरः

पंजाब में अगर हॉकी विश्व कप आयोजित हुआ होता तो क्या किसी ओडिया गायक को हॉकी ऐन्थम गाने के लिए मौका मिलता ? इसका जवाब साफ है नहीं। यह सवाल भारतीय प्लेबैक सिंगर तथा ओडिशा के बेटे कृष्णा बेयूरा ने ट्विट कर के किया है। भुवनेश्वर में आयोजित होने वाली हॉकी विश्व कप के लिए कुछ दिन पहले ओडिया चीयर गीत'आसो करीबा बोबाल' रिलीज किया गया था। जिसे बॉलीवुड गायक तथा पंजाब पुत्र मिका सिंह ने गाया था। कृष्णा ने मिका के बारे में कहा कि मैं मिका सिंह के खिलाफ नहीं हूं। उन्होंने अपना काम बखूबी निभाया है। लेकिन मेरा सवाल सिर्फ इतना है कि अगर पंजाब में हॉकी विश्व कप आयोजित होता तो क्या उसके चीयर गीत गाने के लिए किसी ओडिया गायक को मौका दिया जाता।

बता दें कि हॉकी विश्व कप के लिए जब से ओडिशा खेल व युवा व्यापार विभाग की ओर से ओडिया चीयर गीत 'आसो करीबा बोबाल' रिलीज किया गया है, उसी दिन से यह सोशल मीडिया में काफी विवादों में दिखता हुआ नजर आ रहा है। कई यूसरों ने मिका सिंह के द्वारा ओडिया गीत गाने को लेकर उनकी जमकर आलोचना की है।

कृष्णा बेयूरा ओडिशा राज्य के कटक जिले के बांकी के कुशपांगी के रहने वाले हैं। वर्तमान वह मायानगरी मुम्बई में रहते हैं। उन्होंने बॉलीवुड से लेकर ऑलीवुड तक कई सारे हिट गानों को गाया है। कृष्णा बॉलीवुड में सबसे प्रसिद्ध सूफी शैली प्लेबैक गायक के रूप में पहचाने जाते हैं। उनकी सभी गीतों में सबसे ज्यादा लोकप्रिय थी चक दे इंडिया फिल्म की मौला मेरे ले लेले मेरी जान।

वहीं सोशल साइट फेसबुक पर एक सख्त ने लिखा कि किसने मिका सिंह को ओडिया चियर गीत गाने को कहा। क्योंकि वह सही तरीके से ओडिया का उच्चारण नहीं कर पा रहे हैं। एक तरफ से देखा जाए तो इस चियर गीत का धज्जया उड़ाया गया है। हम मानते हैं कि मिका सिंह आपकी पहली पसंद है। लेकिन हमारे ओडिशा में एक से बढ़कर एक गायक हैं। ओडिशा में एसे भी गायक हैं तो देश व विदेश में भी मसहूर हैं। इतना ही नहीं ओडिशा के बाहर भी ऐसे कई गायक हैं जो ओडिया का सही उच्चारण करते हैं और उन लोगों ने कई सारे ओडिया फिल्मों में गाना भी गाया है। अगर आप ओडिया गायकों को पसंद नहीं कर रहे हैं तो वह आपकी मर्जी है।

बता दें कि हॉकी विश्व कप के ओडिया चियर गीत 'आसो करीबा बोबाल' को मिका सिंह ने गाया है। जबकि इस गीत के निदेशक सुशांत मणि हैं। जबकि परियोजना के रचनात्मक निदेशक मानव रथ, लेखक क सचिन दाशवर्मा और इसकी रचना गुडली रथ ने की है।

Author Image

Khabar East