अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर 25 दिसंबर को होगा मुंगेर पुल का उद्घाटन

  • Dec 15, 2021
Khabar East:Munger-Bridge-to-be-inaugurated-on-25th-December-on-the-birth-anniversary-of-Atal-Bihari-Vajpayee
मुंगेर,15 दिसंबरः

बिहार की मुंगेर नदी  बन रहे पुल निर्माण का कार्य जोरों पर है। 25 दिसंबर को मुंगेर पुल का उद्घाटन किया जाएगा। ऐसे में पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने गंगा नदी पर बने रेल सह सड़क पुल के एप्रोच पथ निर्माण कार्य का जायजा लिया। इस मौके पर मंत्री नवीन ने कहा कि योजनाओं को चुनौती पूर्ण लिए जाने के बाद ही योजनाएं पूरी हो पाती हैं। उन्होंने कहा कि दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर 25 दिसंबर को ही इस रेल सह सड़क पुल में से सड़क पुल का उद्घाटन होगा। मिली जानकरी के मुताबिक, राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पुल का उद्घाटन करेंगे।

  वहीं, वर्चुअल माध्यम से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मौजूद रहेंगे।  बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने बुधवार को मुंगेर में गंगा नदी पर बने रेल सह सड़क पुल के एप्रोच पथ निर्माण कार्य का जायजा लिया। निर्माण कार्य का जायजा लेते समय पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्य अमृत और NHAI CJM कर्नल विष्ट साथ में थे। बांक काली स्थान के पास से इन्होंने एप्रोच पथ निर्माण कार्य का जायजा लिया।

Author Image

Khabar East

  • Tags: