ओडिशा आने वाली आंध्र प्रदेश की मछलियों की अब होगी जांचः कृषि व स्वास्थ्य विभाग

  • Jul 12, 2018
Khabar East:Now-the-fish-of-Andhra-Pradesh-coming-to-Odisha-will-be-examined-Department-of-Agriculture-and-Health
भुवनेश्वर, 12 जुलाईः

आंध्र प्रदेश से असम में आने वाली मछलियों को असम सरकार द्वारा बैन लगाने के बाद अब ओडिशा सरकार भी इस पर बैन लगाने की तैयारी में है। राज्य के कृषि मंत्री प्रदीप महारथी और स्वास्थ्य मंत्री प्रताप जेना ने कहा कि आंध्र प्रदेश से आने वाली मछलियों का पहले परिक्षण किया जाएगा। कृषि मंत्री ने कहा कि अब तक ऐसी कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि परिक्षा केन्द्र में आंध्र प्रदेश की मछलियों की जांच की जाएगी। रिपोर्ट मिलने के बाद उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए विशेषज्ञों की एक टीम बनाई गई है। इसी तरह राज्य के स्वास्थ्य मंत्री प्रताप जेना ने कहा कि इस बारे में जांच किया जाएगा।

दूसरी ओर बीते दस दिनों से असम स्वास्थ्य विभाग ने आंध्र प्रदेश की मछलियों आयात पर रोक लगा दी गई है। असम के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री पिजूस हजारिका ने कहा कि 29 जून को आंध्र प्रदेश के साथ अन्य राज्यों से असम में आने वाले मछलियों के नमूने लिए गए थे। जिसकी जांच के लिए उसे परिक्षा केन्द्र में भेजा गया था। जांच रिपोर्ट में सामने आया कि मछलियों को ज्यादा दिन तक ताजा रखने के लिए उसमें जानलेवा फार्मालिन का इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस वजह से आंध्र प्रदेश की मछलियों के आयात और बिक्री पर रोक लगा दी गई है। इस दिशा में कार्रवाई करने के लिए जिलाधीकारी और खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। इसके साथ सरकारी कानून का उल्लंघन कर के फार्मालिन का इस्तेमाल करते हुए जो भी मछली बेतेगा उसे 2-7 साल की सजा मिलेगी और 10 हजार रूपये का जुर्मान भी लगेगा।

बता दें कि ज्यादा दिन तक मछली को ताजा रखने के लिए उसमें जानलेवा केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। आम तौर पर मृत शरिर के संरक्षण के लिए फर्माल डीहाइड का इस्तेमाल किया जाता है जो शरिर के लिए बहुत ही जानलेवा है। इस केमिकल की अगर छोटी सी मात्रा भी पेट में गई तो इससे कई तरह के बिमारी होंगे। मछली के जरिए अगर इस जहर की मात्रा शरिर में गई तो कैंसर होने की भी आशंका जताई गई है। आंध्र प्रदेश से आने वाले मछलियों में इस जानलेवा केमिकल के इस्तेमाल की पुष्टी असम के स्वास्थ्य विभाग ने की है। जिसके मद्दे नजर आंध्र प्रदेश से असम में आने वाले मछलियों पर 10 दिनों की रोक लगा दी गई है।

इसी के तर्ज पर ओडिशा के स्वास्थ्य विभाग ने भी कदम उठाते हुए कहा है कि इसकी जांच की जाएगी और रिपोर्ट आने के बाद ही कोई कदम उठाया जाएगा।

 

Author Image

Khabar East