ओडिशा शिक्षक पात्रता परीक्षा (ओटीईटी) 2026 का परिणाम आज जारी कर दिया गया। परीक्षा पांच जुलाई 2026 को आयोजित की गई थी। पेपर-I और पेपर-II के लिए कुल 97,151 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। बोर्ड की ओर से साझा किए गए विवरण के अनुसार, फॉर्म भरने वाले 97,151 अभ्यर्थियों में से 84,731 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 12,420 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। कुल 53,314 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं और परीक्षा का उत्तीर्ण प्रतिशत 64.48 प्रतिशत है।
परिणाम आज शाम 6 बजे से बोर्ड की वेबसाइट www.bseodisha.nic.in पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी अपने यूजर आईडी और पासवर्ड/जन्मतिथि के जरिए लॉगिन कर रिजल्ट देख सकते हैं।
उत्तीर्ण अभ्यर्थी 7 सितंबर 2026 की सुबह 11 बजे से शुल्क का भुगतान कर बोर्ड की वेबसाइट से अपना डिजिटल प्रमाणपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यह सुविधा हार्ड कॉपी जारी होने तक उपलब्ध रहेगी।
जो अभ्यर्थी परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हो सके हैं, वे 5 सितंबर से 12 सितंबर 2026 तक उसी वेबसाइट से अपनी ओएमआर उत्तर पुस्तिका डाउनलोड कर सकते हैं।