एससीबी मेडिकल अग्निकांड की जांच के लिए फैक्ट-फाइंडिंग टीम गठित

  • Mar 16, 2026
Khabar East:Odisha-CM-Forms-Fact-Finding-Team-To-Probe-SCB-Medical-Fire-Tragedy
भुवनेश्वर,16 मार्चः

कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में हुए दुखद अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने घटना की जांच के लिए एक उच्चस्तरीय फैक्ट-फाइंडिंग टीम का गठन किया है। आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, समिति आग लगने के कारणों की जांच करेगी और अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपेगी।

 विकास आयुक्त देवरंजन कुमार सिंह को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अन्य सदस्यों में फायर सर्विसेज के आईजी डॉ. उमाशंकर दाश, मुख्य विद्युत निरीक्षक एवं ईआईसी बरदा प्रसन्न दाश, शहरी लोक स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियर-इन-चीफ बिरंची नारायण प्रधान, मुख्य अभियंता (भवन) प्रियब्रत सामंतराय तथा चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण निदेशक प्रो. (डॉ.) संतोष कुमार मिश्रा शामिल हैं।

 समिति को अस्पताल का दौरा कर घटनास्थल का निरीक्षण करने और घटना से संबंधित सभी तथ्यों को एकत्र करने की जिम्मेदारी दी गई है।

 अधिकारियों के अनुसार, टीम प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करेगी, अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करेगी तथा घटना के कारणों और परिस्थितियों की विस्तृत जांच करेगी।

 समिति को निर्देश दिया गया है कि वह आज शाम तक अपनी रिपोर्ट मुख्य सचिव को सौंपे, जिसके बाद निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Author Image

Khabar East

  • Tags: