रोशनी के पर्व दीपावली के पावन अवसर पर ओडिशा के शीर्ष राजनीतिक नेतृत्व ने राज्य की जनता को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, उपमुख्यमंत्री केवी सिंहदेव और प्रभाति परिडा सहित अन्य नेताओं ने लोगों के जीवन में शांति, समृद्धि, सुख और सौहार्द की कामना की।
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, "आनंद और रोशनी के पर्व दीपावली के शुभ अवसर पर मैं सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।"
वहीं, उपमुख्यमंत्री केवी सिंहदेव ने दीपावली और काली पूजा के पावन अवसर पर विशेष प्रार्थना की। अपने संदेश में उन्होंने कहा, "दीपावली और काली पूजा के शुभ अवसर पर मां काली का दिव्य आशीर्वाद सभी को शक्ति, ज्ञान और समृद्धि प्रदान करे। रोशनी का यह पर्व ओडिशा के प्रत्येक घर में शांति और खुशियां लेकर आए। हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराएं एकता, आस्था और सद्भाव की भावना को निरंतर प्रेरित करती रहें। सभी को काली पूजा और दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।"
उपमुख्यमंत्री प्रवती परिडा ने भी प्रदेशवासियों को दीपावली की बधाई देते हुए कहा, "रोशनी के पर्व दीपावली के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह पवित्र त्योहार सभी के जीवन में खुशियां, शांति, समृद्धि और नई उम्मीदों का प्रकाश लेकर आए।"
दलगत सीमाओं से ऊपर उठकर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी दीपावली की शुभकामनाएं दीं। सभी ने अंधकार पर प्रकाश की विजय और ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं के महत्व को रेखांकित किया।
नेताओं के इन शुभकामना संदेशों में यह सामूहिक उम्मीद झलकती है कि दीपावली का पर्व राज्य के प्रत्येक परिवार के जीवन में नई ऊर्जा, एकता और खुशहाली लेकर आएगा।