मलकानगिरी व कोरापुट में डोर-टू-डोर सर्वे की समयसीमा बढ़ी

  • Nov 08, 2026
Khabar East:State-Election-Commission-Extends-Door-To-Door-Survey-Deadline-In-Malkangiri-And-Koraput
भुवनेश्वर,08 नवंबरः

राज्य निर्वाचन आयोग ने मलकानगिरी और कोरापुट जिलों में चल रहे घर-घर सर्वेक्षण (डोर-टू-डोर सर्वे) की समयसीमा बढ़ा दी है।

इस संबंध में आयोग ने दोनों जिलों के कलेक्टरों को पत्र जारी कर सूचित किया है कि राज्य निर्वाचन आयुक्त ने सर्वेक्षण की अवधि बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, मलकानगिरी जिले में सर्वेक्षण पूरा करने की अंतिम तिथि 21 नवंबर और कोरापुट जिले में 14 नवंबर निर्धारित की गई है।

 आयोग ने दोनों जिलों के कलेक्टरों से कहा है कि वे उचित निगरानी और पर्यवेक्षण के साथ निर्धारित विस्तारित अवधि के भीतर घर-घर सर्वेक्षण का काम पूरा कराएं, ताकि इसमें आगे किसी प्रकार की देरी न हो।

Author Image

Khabar East

  • Tags: