12 हजार शिक्षक 19 मार्च से करेंगे मैट्रिक उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन

  • Feb 24, 2026
Khabar East:Over-12000-Teachers-To-Evaluate-Matric-Answer-Sheets-From-March-19
भुवनेश्वर,24 फरवरीः

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSE), ओडिशा ने घोषणा की है कि कक्षा 10वीं की परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 19 मार्च से शुरू होगा और इसे दो अप्रैल तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

सूत्रों के अनुसार, मूल्यांकन कार्य 30 जिलों के 50 केंद्रों पर किया जाएगा। इनमें से 47 केंद्र मैट्रिक उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए दो केंद्र स्टेट ओपन स्कूल सर्टिफिकेट (SOSC) के लिए और एक केंद्र संस्कृत मध्यमा परीक्षा के लिए निर्धारित किया गया है।

 पारदर्शिता बनाए रखने के लिए बोर्ड ने गुप्त रूप से विशेष टीमों को नोडल केंद्रों से मूल्यांकन केंद्रों तक उत्तरपुस्तिकाएं पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी है। निष्पक्षता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पूरी प्रक्रिया को अत्यंत गोपनीय तरीके से संचालित किया जा रहा है।

 बोर्ड के निर्णय के अनुसार, मूल्यांकन कार्य में शामिल परीक्षक और शिक्षकों को 18 मार्च से ही संबंधित केंद्रों पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक शिक्षक प्रतिदिन 25 से 30 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन करेगा। इस प्रक्रिया के लिए 12,000 से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति की गई है।

 जिला शिक्षा अधिकारियों को प्रत्येक मूल्यांकन केंद्र पर चार डाटा एंट्री ऑपरेटर नियुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त, पूरी प्रक्रिया की निगरानी के लिए एक मुख्य परीक्षक, दो उप मुख्य परीक्षक और दो स्क्रूटिनाइजर भी नियुक्त किए गए हैं।

Author Image

Khabar East

  • Tags: