पूर्वतट रेलवे ने नौ जुलाई 2026 को पुरी-हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस तथा उसकी वापसी सेवा को रद्द करने की घोषणा की है। यह निर्णय लिंक ट्रेन के विलंब से पहुंचने के कारण लिया गया है। रेलवे द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार-
ट्रेन संख्या 12278 पुरी–हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस 9 जुलाई को रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 12277 हावड़ा–पुरी शताब्दी एक्सप्रेस भी उसी दिन रद्द रहेगी।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि लिंक ट्रेन के देर से पहुंचने के कारण शताब्दी एक्सप्रेस की परिचालन व्यवस्था प्रभावित हुई है, जिसके चलते दोनों सेवाओं को रद्द करना पड़ा।
यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना में आवश्यक बदलाव करें और वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था करें। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन की नवीनतम स्थिति और अपडेट की जांच करने का भी अनुरोध किया है।
ताजा जानकारी के लिए यात्री नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) तथा रेलवे की आधिकारिक पूछताछ सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं।