सलीमा टेटे बनी जूनियर महिला हॉकी टीम की कप्तान

  • Feb 01, 2019
Khabar East:Slima-tete-becomes-junior-woman-Hockey-captain
सिमडेगा,01 फरवरी:

झारखंड की बेटी सलीमा टेटे को भारतीय महिला जूनियर का कप्तान बनाया गया है। हॉकी सिमडेगा के महासचिव मनोज कोनबेगी ने बताया कि सलीमा फ्रांस के खिलाफ राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व करेगी। यह प्रतियोगिता 13 फरवरी से शुरू होगी।

गौरतलब है कि पिछले दिनों 24 जनवरी से 04 फरवरी तक स्पेन में भारत, स्पेन और आयरलैंड के बीच आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी मैच के लिए भी सलीमा टेटे चयन भारतीय सीनियर महिला हॉकी टीम के लिए हुआ।सलीमा टेटे सिमडेगा जिला के बड़कीछापर की रहने वाली है तथा एसटीसी  की प्रशिक्षु हैं।

मनोज कोनबेगी ने कहा कि यह जिला के गौरव का क्षण है, जब लंबे अरसे के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम में सिमडेगा की बेटी सलीमा का चयन हुआ है। वहीं, अब उसे कप्तान बनाया जाना भी जिला के गौरवपूर्ण है। 

Author Image

Khabar East

  • Tags: