चोरों ने मंदिर को बनाया निशाना, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

  • Nov 06, 2026
Khabar East:Thieves-targeted-temples-the-incident-was-captured-on-CCTV
कोरबा,06 नवंबरः

दिपावली त्योहार से पहले शहर में बेखौफ चोरों ने आस्था के केंद्र को अपना निशाना बनाया है। आरोपियों के हौंसले इतने बुलंद है कि 24 घंटे में एक ही मंदिर में दो बार चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दो मंदिरों में हुई चोरी की घटनाओं से लोगों में आक्रोश है, जबकि सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, पहली घटना निहारिका साडा कॉलोनी स्थित शिव मंदिर की है। यहां देर रात करीब 12 बजकर 13 मिनट पर चोर मंदिर में दाखिल हुआ और दान पेटी का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी लेकर फरार हो गया। चोरी की यह पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पॉश कॉलोनी में स्थित मंदिर में चोरी की घटना सामने आने के बाद रहवासियों में आक्रोश है।दूसरी ओर, सिविल लाइन थाना के पास स्थित हनुमान मंदिर में चोरों ने 24 घंटे के भीतर दो बार चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

 बताया जा रहा है कि पहली बार चोर मंदिर की दो दान पेटियां लेकर फरार हो गए। इसके बाद दोबारा मंदिर में धावा बोलकर चांदी का मुकुट चोरी कर लिया।आस्था के केंद्र पर चोरी की घटनाओं ने स्थानीय लोगों में आक्रोश है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में शुरू कर दी है। मंदिरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इसके आधार पर आरोपियों की पहचान कर पुलिस की तलाश जारी है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: