दारोगा के बेटों को गोली मारने वालों का हुआ हाफ एनकाउंटर

  • Oct 23, 2026
Khabar East:Those-who-shot-the-sub-inspectors-sons-have-been-subjected-to-a-half-encounter-non-fatal-police-shooting
गया,23 अक्टूबरः

बिहार के गया में दारोगा के दो बेटों पर गोली चलाने वाले अपराधियों का हाफ एनकाउंटर हुआ है। मुफस्सिल थाना अंतर्गत बिच्छी गांव में अभियुक्तों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस की विशेष टीम पर अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस और एसटीएफ ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों अभियुक्तों के पैरों में गोलियां लगी। घायल अभियुक्तों की पहचान श्याम बिहारी और गौरव उर्फ काला के रूप में हुई है। दोनों मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिद्धार्थपुरी कॉलोनी के रहने वाले है। पुलिस ने उन्हें कब्जे में लेकर मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है।

 हत्याकांड के बाद गया पुलिस एक्शन मोड में है। कई अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इसी क्रम में विशेष टीम बिच्छी गांव पहुंची थी। पुलिस को देखते ही अपराधियों ने गोलियां चला दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैरों में गोली लगी।

 मुफस्सिल थानाध्यक्ष देवराज इंद्र ने बताया कि दारोगा के बेटों को गोली मारने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीम गांव पहुंची थी। अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग की, तो पुलिस और एसटीएफ की जवाबी कार्रवाई में दोनों अभियुक्त घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

 यह मामला बीते 19 अक्टूबर का है। मुफस्सिल थाना अंतर्गत नौरंगा में दारोगा सुधांशु शेखर के दो बेटों पर अपराधियों ने फायरिंग की थी। इस हमले में बड़े बेटे रानू शेखर की मौत हो गई, जबकि छोटे बेटे मोनू शेखर की हालत गंभीर बनी हुई है। सुधांशु शेखर फिलहाल मोतिहारी में पदस्थापित हैं।

Author Image

Khabar East

  • Tags: