नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित धुर्वा डैम से एक युवती का शव बरामद हुआ है। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। युवती की पहचान सेल सिटी निवासी निमिषा झा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवती ने डैम में कूदकर आत्महत्या की है। हालांकि, आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला सका है। घटना की जानकारी मिलते ही नगड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला है। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल युवती ने यह कदम किन कारणों से उठाया, इसका स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों एवं आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। निमिषा झा की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और चर्चा का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।