एके-47 व कार्बाइन बरामद, एक युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा

  • Oct 29, 2026
Khabar East:AK-47-and-carbine-recovered-one-youth-falls-into-police-net
गुमला,29 अक्टूबरः

जिले के भरनो थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक वाहन से एके-47 और कार्बाइन बरामद की है। जिसके बाद एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हथियार कहां से आया और कहां इस्तेमाल होने वाला था, इसका पता लगाया जा रहा है। एसपी हारिश बिन जमां ने हथियार बरामदगी की पुष्टि की है। गुमला एसपी हारिश बिन जमां ने बताया कि हथियार के साथ एक युवक को भी पकड़ा गया है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। स्थानीय युवक के पास ये हथियार कहां से आए और इसका इस्तेमाल वे कहां करने वाले थे, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। इससे जुड़ी पूरी जानकारी शाम को दी जाएगी। पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। भरनो और सिसई थाने की पुलिस मिलकर जांच कर रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि धान की कटाई के दौरान खेतों में हथियार छिपाने या उनका इस्तेमाल करने की कोई योजना थी या नहीं। पुलिस आरोपी की भूमिका, हथियारों के स्रोत और संभावित आपराधिक नेटवर्क का पता लगा रही है।

 जानकारी के अनुसार, गुमला एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी शुरू की। छापेमारी के दौरान एक वाहन से पुलिस ने एक एके-47 और एक कार्बाइन बरामद की। साथ ही एक युवक को भी पकड़ा है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: