अमित शाह ने ओडिशा को हरसंभव मदद का दिया आश्वासन: सीएम माझी

  • Oct 29, 2026
Khabar East:Amit-Shah-Assures-All-Help-To-Odisha-After-Cyclone-Arnab-CM-Majhi
भुवनेश्वर,29 अक्टूबरः

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात कर राज्य में चक्रवात अर्नब से उत्पन्न स्थिति की जानकारी दी।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में मुख्यमंत्री माझी ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री को ओडिशा में चक्रवात अर्नब के प्रभाव, प्रभावित जिलों की मौजूदा स्थिति और राज्य सरकार की ओर से चलाए जा रहे राहत एवं बहाली कार्यों के बारे में जानकारी दी।

 मुख्यमंत्री ने पोस्ट में कहा कि चक्रवात अर्नब के मद्देनजर ओडिशा को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन देने के लिए माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी का आभारी हूं। भारत सरकार का समर्थन और सहयोग प्रत्येक ओडिया नागरिक की सुरक्षा एवं कल्याण सुनिश्चित करने के हमारे प्रयासों को मजबूती प्रदान करेगा।

 माझी ने आगे कहा कि अमित शाह ने चक्रवात के मद्देनजर ओडिशा को हरसंभव सहायता देने का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का समर्थन और सहयोग लोगों की जान बचाने, प्रभावित परिवारों की मदद करने तथा राज्यभर में राहत, पुनर्वास और बहाली कार्यों में तेजी लाने के प्रयासों को और मजबूत करेगा।

Author Image

Khabar East

  • Tags: