सोशल मीडिया को लेकर प्रशासन ने जारी किए निर्देश

  • Sep 28, 2022
Khabar East:Administration-issued-instructions-regarding-social-media
खूंटी, 28 सितंबरः

उपायुक्त ने दुर्गा पूजा को लेकर सोशल मीडिया से संबंधित निर्देश जारी किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अधिकतर लोग सोशल मीडिया के माध्यम से एक दूसरे से जुड़े हैं। यह माध्यम सूचनाओं का आदान-प्रदान करने का सबसे सरल माध्यम बन चुका है। ऐसी स्थिति में सोशल मीडिया के माध्यम से गलत अफवाह भरी सूचनाओं, वीडियो क्लिप प्रसारित होने पर गंभीर दुष्परिणाम हो सकते हैं। इसलिए सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित सूचनाओं पर कड़ी निगरानी रखना आवश्यक है। डीसी ने कहा कि ऐसा देखा जा रहा है कि सोशल मीडिया पर समाचार के नाम पर बने ग्रुप तथा अन्य नाम से बने ग्रुप पर कभी-कभी ऐसे समाचार, फोटो, वीडियो-ऑडियो प्रेषित कर रहे हैं, जिसकी सत्यता प्रमाणित नहीं है। सूचनाएं कई बार बिना पुष्टि के सीधे कट-पेस्ट/फॉरवर्ड किए जा रहे हैं। इन सभी तथ्यों पर विषेष ध्यान रखने की जरूरत है। इन सबको ध्यान में रखते हुए सोशल मीडिया के ग्रुप एडमिन एवं सदस्यों के लिए कई निर्देश प्रशासन ने जारी किये हैं।

 ग्रुप एडमिन वही बनें जो उस ग्रुप के लिए पूर्ण जिम्मेवारी और उत्तरदायित्व का वहन करने में समर्थ हों। अपने ग्रुप के सभी सदस्यों से ग्रुप एडमिन पूर्णतः परिचित हां, ग्रुप के किसी सदस्य द्वारा गलत बयानी, बिना पुष्टि के समाचार जो अफवाह बन जाये, पोस्ट किए जाने पर या सामाजिक समरसता बिगाड़ने वाले पोस्ट पर ग्रुप एडमिन तत्काल उसका खंडन करें। उस सदस्य को ग्रुप से हटाया जाय। अफवाह, भ्रामक सूचना, सामाजिक समरसता के विरुद्ध सूचना पोस्ट होने पर संबंधित थाना को भी तत्काल सूचना दी जाय।

Author Image

Khabar East

  • Tags: