भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह को मिली केन्द्रीय सुरक्षा

  • Mar 28, 2024
Khabar East:BJP-candidate-Arjun-Singh-got-central-security
कोलकाता,28 मार्चः

बैरकपुर से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। भाजपा उम्मीदवार को बुधवार से जेड श्रेणी की सुरक्षा मिलने लगी है। अब से सीआईएसएफ़ के छह जवान उनकी सुरक्षा में तैनात होंगे। बीजेपी से तृणमूल में आने के बाद अर्जुन सिंह को अब तक राज्य पुलिस की सुरक्षा मिल रही थी।वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में तृणमूल का टिकट पाने में नाकाम रहने के बाद अर्जुन सिंह ने पाला बदल लिया था। उन्होंने भाजपा के टिकट पर जीत भी हासिल की थी। बाद में वर्ष 2022 में अर्जुन सिंह तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी का हाथ थामकर तृणमूल में लौट आये थे लेकिन उनके सुर सत्ता पक्ष से मेल नहीं खा रहे थे। इसके बाद फिर 15 मार्च को अर्जुन की भाजपा में वापसी हो गई।

  उन्हें बैरकपुर से भाजपा का टिकट भी मिल गया। लोकसभा चुनाव से पहले उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, जैसे-जैसे मतदान (पश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव 2024) आगे बढ़ेगा, बैरकपुर के भाजपा उम्मीदवार की सुरक्षा बढ़ती जाएगी।

Author Image

Khabar East

  • Tags: