ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सेमिकॉन इंडिया में प्रदर्शित ‘मेड-इन-इंडिया’ सेमीकंडक्टर चिप्स में एनआईटी राउरकेला के स्वदेशी चिप डिजाइन को शामिल किए जाने पर गर्व व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए कहा कि यह हर ओडिया के लिए बेहद गर्व का क्षण है और राज्य के संस्थानों की प्रतिभा, नवाचार तथा शोध क्षमता का प्रमाण है।
भारत के सेमीकंडक्टर क्षेत्र में हो रही प्रगति का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के समर्पित प्रयासों से भारत एक मजबूत और आत्मनिर्भर सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने इस उपलब्धि के लिए वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और एनआईटी राउरकेला की पूरी टीम को बधाई दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की सेमीकंडक्टर यात्रा और तकनीकी आत्मनिर्भरता की दिशा में देश की प्रगति में ओडिशा की प्रतिभाओं का योगदान देखकर राज्य को गर्व है।
मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में लिखा कि सेमिकॉन इंडिया में प्रदर्शित मेड-इन-इंडिया सेमीकंडक्टर चिप्स में एनआईटी राउरकेला के स्वदेशी चिप डिजाइन को शामिल होते देखकर गर्व हो रहा है। यह हर ओडिया के लिए बेहद गर्व का क्षण है और हमारे संस्थानों की प्रतिभा, नवाचार एवं शोध क्षमता का प्रमाण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के समर्पित प्रयासों से भारत एक मजबूत और आत्मनिर्भर सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है। वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और एनआईटी राउरकेला की पूरी टीम को बधाई। भारत की सेमीकंडक्टर यात्रा और तकनीकी आत्मनिर्भरता की दिशा में देश की प्रगति में ओडिशा की प्रतिभाओं का योगदान देखकर गर्व है।