ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शनिवार को ओड़िया हॉकी खिलाड़ियों अमित रोहिदास, शिलानंद लाकड़ा और सुनेलिता टोप्पो को सम्मानित किया। इन खिलाड़ियों ने एशियाई खेल 2026 में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने के साथ भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों के साथ 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए भी क्वालीफाई किया है।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि खिलाड़ियों की यह शानदार उपलब्धि पूरे ओडिशा और देश के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है।
उन्होंने ओडिशा के इन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य और आगामी ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल करने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।