बीजेडी छोड़ने के एक दिन बाद रवींद्र जेना भाजपा में शामिल

  • Mar 11, 2026
Khabar East:Day-After-Quitting-BJD-Rabindra-Jena-Joins-BJP
भुवनेश्वर,11 मार्चः

 बीजू जनता दल (बीजेडी) से इस्तीफा देने के एक दिन बाद वरिष्ठ नेता एवं बालेश्वर के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार जेना बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने राज्य अध्यक्ष मनमोहन सामल और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

 जेना अपने समर्थकों, जिनमें बस्ता ब्लॉक अध्यक्ष और बालेश्वर सदर के पदाधिकारी भी शामिल थे, के साथ भुवनेश्वर स्थित भाजपा के राज्य मुख्यालय में पार्टी में शामिल हुए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें भगवा अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर पार्टी में स्वागत किया। बतादें कि जेना ने मंगलवार को बीजेडी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

 बीजेडी प्रमुख नवीन पटनायक को लिखे पत्र में बालेश्वर जिला बीजेडी के पूर्व अध्यक्ष जेना ने कहा था कि उन्होंने कई वर्षों तक पार्टी संगठन को मजबूत करने और अनुशासित कार्यकर्ता के रूप में जिले के लोगों की सेवा की। हालांकि, व्यक्तिगत कारणों और परिस्थितियों के चलते उन्होंने क्षेत्रीय पार्टी छोड़ने का फैसला किया। इस्तीफे के तुरंत बाद ही उनके जल्द भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई थीं।

Author Image

Khabar East

  • Tags: