मेडिकल कॉलेज में वैक्सीन नहीं मिलने पर प्रदर्शन, अस्पताल प्रशासन पर अनियमितता का आरोप

  • May 08, 2021
Khabar East:Demonstration-over-non-availability-of-vaccine-in-medical-college-hospital-administration-accused-of-irregularities
कोलकाता,08 मईः

महानगर के कलकत्ता मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में वैक्सीन नहीं मिलने पर प्रदर्शन शुरू हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को 100 लोगों को कोवैक्सीन की दूसरी डोज दी जानी थी। कथित तौर पर, कई लोग सुबह से लाइन में खड़े होने के बाद भी टीका नहीं लगवा पाए। कुछ समय के लिए विरोध प्रदर्शन जारी रहा, अस्पताल पर कोवैक्सीन देने में अनियमितता बरतने का आरोप लगा। जिसके खिलाफ कुछ समय के लिए विरोध प्रदर्शन किया गया।

  हालांकि, अस्पताल प्रशासन ने अनियमितता के आरोपों को स्वीकार करने से इनकार कर दिया। उनका दावा है कि लाइन में खड़े कई लोग अपने परिवार के अन्य सदस्यों के लिए टोकन एकत्र कर रहे हैं, यही कारण है कि यह सब हो रहा है। इसके अलावा, यह सूचित किया गया है कि हर दिन 100 लोगों को कोवैक्सीन और 200 लोगों को कोविशील्ड की डोज दी जा रही है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: