पीतल कारोबारी के ठिकानों पर ईडी-आईटी की छापेमारी

  • Jul 26, 2026
Khabar East:ED-IT-raids-on-premises-of-brass-trader
रायपुर,26 जुलाईः

बलौदा बजार नगर के गौरव पथ स्थित पीतल सामान के कारोबारी राजकुमार सराफ के मकान और कारखाने में देर रात ईडी व आईटी की टीम ने छापा मारा है। बताया जा रहा है कि कारोबारी के लड़के शराब के कारोबार से भी जुड़े हुए हैं। एक तरफ घर के अंदर ईडी-आईटी के अधिकारी अपनी तफ्तीश कर रहे हैं, वहीं बाहर स्थानीय पुलिस के जवान तैनात हैं।

  घर से बाहर निकले अधिकारी ने कुछ भी कहने से इंकार किया है। लेकिन इतना जरूर है कि कारोबारी परिवार राजनीतिक पहुंच वाला है। जिसकी वजह से इस कार्रवाई को मनी लांड्रिंग से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: