बरमुंडा बस टर्मिनल के पास मिला सिर कटा शव, जांच में जुटी पुलिस

  • Jul 26, 2026
Khabar East:Headless-Body-Found-Near-Baramunda-Bus-Terminal-In-Bhubaneswar-Probe-Underway
भुवनेश्वर,26 जुलाईः

राजधानी भुवनेश्वर के बरमुंडा बस टर्मिनल के पास रविवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का सिर कटा शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार तड़के करीब 4 बजे कुछ स्थानीय लोगों ने बस टर्मिनल के निकट सड़क किनारे शव पड़ा देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही भरतपुर और खंडगिरि थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामले की जांच शुरू क

प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि यह मामला किसी सड़क दुर्घटना से जुड़ा हो सकता है। हालांकि, व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उसका सिर कैसे अलग हुआ, इसका अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कैपिटल अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि घटना के क्रम और मौत के वास्तविक कारण का पता लगाया जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: