झामुमो ने राज्यसभा के लिए बैद्यनाथ राम को बनाया उम्मीदवार

  • Jun 06, 2026
Khabar East:JMM-names-Baidyanath-Ram-as-its-Rajya-Sabha-candidate
रांची,06 जूनः

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने राज्यसभा चुनाव के लिए बैद्यनाथ राम को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। झामुमो के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि बैद्यनाथ राम पार्टी के मजबूत और समर्पित कार्यकर्ता हैं और आदिवासी और पिछड़े वर्ग के प्रतिनिधित्व को मजबूत करने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही है। संवाददाता सम्मेलन में सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया कि महागठबंधन के घटक दलों के बीच विचार-विमर्श के बाद झामुमो ने बैद्यनाथ राम के नाम पर सहमति जताई है। पार्टी का मानना है कि बैद्यनाथ राम झामुमो की विचारधारा के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं। वे ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े हुए नेता हैं और जनता की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाते रहे हैं।

 बैद्यनाथ राम लातेहार (अनुसूचित जाति) सीट से लगातार मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने वाले नेता माने जाते हैं। लातेहार सीट पर उनका मुकाबला अक्सर भाजपा के प्रकाश राम से होता रहा है। झारखंड गठन के बाद बाबूलाल मरांडी की सरकार गिरने के बाद लातेहार सीट पर उपचुनाव हुआ था। जिसमें जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के टिकट पर बैद्यनाथ राम ने जीत हासिल कर अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की और पहली बार विधानसभा पहुंचे।

Author Image

Khabar East

  • Tags: