सरेंडर से पहले ही दबोच लिए गए पूर्व टीएमसी विधायक शौकत मोल्ला

  • Jun 06, 2026
Khabar East:Former-TMC-MLA-Shaukat-Molla-nabbed-before-surrendering
कोलकाता,06 जूनः

सोनारपुर के कमालगाजी इलाके से शौकल मोल्ला को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया। केंद्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने उन्हें गिरफ्तार किया है और बाद में एनआईए ऑफिस लेकर गयी है। गुरुवार को भांगड़ा में एक बम विस्फोट के मामले में शौकत मोल्ला के घर और उनके अलग-अलग ठिकानों पर एनआईए की टीम ने तलाशी अभियान चलाया था। उस समय तृणमूल के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला इलाके से भाग खड़े हुए थे। उनके बेटे को साथ लेकर एनआईए की टीम ने कई जगहों पर तलाशी अभियान भी चलाया था। तलाशी अभियान मौखाली से शुरू हुआ था जो बारुईपुर, सोनारपुर के कई ठिकानों तक में चला था। शौकत की तलाश में देर रात को एनआईए की टीम ने चुनोखाली इलाके में भी छापेमारी की थी। इससे पहले ही शौकत मोल्ला के परिवार के सदस्यों को एनआईए ने समन का नोटिस थमा दिया था।

दो दिनों से लगातार पुलिस और एनआईए के हाथों से बचने की कोशिश में शौकत मोल्ला भागते फिर रहे थे। लेकिन आखिरकार एनआईए की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात को एनआईए के न्यू टाउन वाले ऑफिस में शौकत आत्मसमर्पण करने वाले थे। उससे पहले बीच रास्ते से ही एनआईए ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

 गुरुवार की रात को यह अफवाह फैल गई थी कि शौकत चुनाखाली के रास्ते बांग्लादेश भागने की योजना बना रहा है। लेकिन प्रारंभिक तौर पर यह संदेह जताया जा रहा है कि जांचकर्ताओं को गुमराह करने के लिए शौकत के करीबी लोगों ने ही यह अफवाह फैलाई थी। इसी बीच वह छिपने के लिए जगह तलाश रहा था। हालांकि अंततः शौकत मोल्ला को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं दूसरी ओर उनके परिवार का दावा है कि शौकत मोल्ला ने आत्मसमर्पण किया है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: