आय से अधिक संपत्ति मामले में केंद्रापड़ा के वन रेंजर गिरफ्तार

  • Jul 09, 2026
Khabar East:Kendrapada-Forest-Ranger-Arrested-By-Odisha-Vigilance-In-DA-Case
भुवनेश्वर,09 जुलाईः

ओडिशा विजिलेंस ने गुरुवार को केंद्रपड़ा वन रेंज के वन रेंजर रबीन्द्र कुमार नायक को उनकी ज्ञात आय के स्रोतों से अधिक संपत्ति (डिसप्रोपोर्शनट एसेट्स) रखने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है विजिलेंस विभाग के अनुसार, रबीन्द्र कुमार नायक को गिरफ्तार कर गुरुवार को कटक स्थित विशेष विजिलेंस न्यायाधीश की अदालत में पेश किया जाएगा। उनकी संपत्तियों पर की गई तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में चल एवं अचल संपत्ति का पता चला, जिसके संबंध में वह संतोषजनक स्पष्टीकरण देने में असफल रहे।

 तलाशी के दौरान उनके पास से 7,038 वर्ग फुट क्षेत्रफल का चार मंजिला आलीशान मकान, एक अन्य भवन, छह उच्च मूल्य के भूखंड, 283 ग्राम सोना, 2.14 लाख रुपये नकद, 76 लाख रुपये की बैंक जमा राशि तथा एक चार पहिया वाहन बरामद हुआ।

 इस संबंध में कटक विजिलेंस थाना में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 2018 के तहत केस संख्या 25/2026 दर्ज किया गया है। विजिलेंस विभाग ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: