सोआ डीम्ड यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर एनवायरनमेंट एंड क्लाइमेट (सीईसी) ने बताया कि दो जुलाई को ओडिशा तट के पास उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जो अगले दिन धीरे-धीरे डिप्रेशन (कम दबाव का गहरा क्षेत्र) में बदल सकता है।
सीईसी के बुलेटिन के अनुसार, इसके चार जुलाई को 'डीप डिप्रेशन' में बदलने की संभावना है, जिसके असर से राज्य में एक से पांच जुलाई के बीच मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।
इसमें कहा गया है कि दो और तीन जुलाई को तटीय ओडिशा में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है, जबकि राज्य के अंदरूनी इलाकों में तीन से पांच जुलाई के बीच भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही अब से एक जुलाई तक ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है।