मोहन भागवत का सुपौल दौरा, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

  • Mar 06, 2025
Khabar East:Mohan-Bhagwats-visit-to-Supaul-tight-security-arrangements
मुजफ्फरपुर,06 मार्चः

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत बिहार दौरे पर हैं। इस बीच 9 मार्च तक वे मुजफ्फरपुर में रहेंगे, जहां वे कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। साथ ही संघ कार्यकर्ताओं से बैठक भी करेंगे। उनके आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गये हैं। जानकारी के मुताबिक आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत आज मुजफ्फरपुर से सुपौल के लिए रवाना होंगे। इस दौरान वो संघ के प्रांतीय अध्यक्ष, मंत्री और संगठन के लोगों से मुलाकात करेंगे। फिर शाम तक वह मुजफ्फरपुर लौट आएंगे।

 गौरतलब है कि साल 2020 के बाद यानी पांच साल बाद 2025 में मोहन भागवत इतना लंबा बिहार में दौरा है। वे 7 मार्च को प्रांत और शाखा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। वे रामदयालु सिंह कॉलेज में शाखा और कार्यालय के कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे। 8 मार्च को सिंकदरपुर शाखा में भी हिस्सा लेंगे। 8 मार्च तक बिहार प्रवास के बाद संघ प्रमुख 9 मार्च को नागपुर के लिए रवाना होंगे। फिलहाल आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के दौरे को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर कड़ी सुरक्षा है। सीमा सुरक्षा बल को हाई अलर्ट मोड पर रखा गया है। नेपाल से भारत आने वाले और भारत से नेपाल जाने पर लोगों की कड़ी जांच की जा रही है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: