कोयलीबेड़ा के जंगल में नक्सल डंप बरामद, सुरक्षा बलों को मिली कामयाबी

  • Jul 28, 2026
Khabar East:Naxal-dump-recovered-in-Koylibeda-forest-security-forces-achieve-success
कांकेर,28 जुलाईः

उत्तर बस्तर के कांकेर जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के जंगल से नक्सल डंप बरामद हुआ है। विस्फोटक को मौके पर बीडीएस टीम ने नष्ट कर दिया है। गटटाकाल और दरवीकोड़ो के बीच जंगल-पहाड़ी इलाके में नक्सलियों का डंप मिला है। जवानों ने हथियार, गोला-बारूद, यूबीजीएल, बीजीएल सेल, डेटोनेटर और विस्फोटक सामग्री सहित बड़ी मात्रा में सामान बरामद किया। दरअसल कांकेर पुलिस, डीआरजी, बीएसएफ और बीडीएस की संयुक्त टीम कोयलीबेड़ा क्षेत्र में लगातार सघन सर्चिंग अभियान चला रही है। इसी अभियान के दौरान नक्सल डम्प मिला है।

ये नक्सल सामग्री मिली-

एक यूबीजीएल, एक देशी कट्टा, दो यूबीजीएल सेल

दो एके-47 राउंड, 14 राउंड .303 रायफल

99 एसएलआर राउंड, 21 आठ एमएम राउंड

23 नौ एमएम पिस्टल राउंड, दो एके-47 मैगजीन

एक एसएलआर मैगजीन, 10 बीजीएल सेल

10 बीजीएल राउंड, 20 डेटोनेटर

10 किलोग्राम विस्फोटक बारूद

एक दूरबीन सहित अन्य नक्सली सामग्री बरामद

Author Image

Khabar East

  • Tags: