उत्तर 24 परगना जिले के नीलगंज के नारायणपुर में मंगलवार की सुबह गोदाम में पुलिस द्वारा जब्त किए गए पटाखों और बारूद में अचानक आग लग गयी। तेज विस्फोट की आवाज से पूरा इलाका कांप उठा। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पहले ही इलाके में तलाशी अभियान चलाकर पुलिस ने भारी मात्रा में पटाखे और बारूद बरामद किया था लेकिन जब्त किए गए पटाखों को नियमानुसार निष्क्रिय न कर उसे गोदाम में जमा करके रख दिया गया था। स्थानीय लोगों ने पुलिस ने आरोप लगाया है कि पटाखों को नियमानुसार निष्क्रिय नहीं किया था। बल्कि उसे गोदाम में जमा करके रखा था। यहां तक कि गोदाम के बाहर एक ड्रम में बारूद भरकर रखने का आरोप भी लगाया गया। मंगलवार की सुबह अचानक गोदाम में आग लग गयी। इसके बाद ही गोदाम में रखे पटाखे एक के बाद एक फूटने लगे। साथ ही तेज विस्फोट और धुआं से पूरा इलाका भर गया जिससे भारी हंगामा मच गया।
स्थानीय सूत्रों का दावा है कि जिस गोदाम में पटाखे रखे गए थे उसकी दूसरी मंजिल पर एक परिवार रहता था। विस्फोट की तेज आवाज सुनकर यह परिवार तुरंत बाहर निकल आया। लगातार फूट रहे पटाखों की आवाजों से इलाके के लोगों में आतंक का माहौल छा गया था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर दमकल के 2 इंजन पहुंच गए। काफी कोशिशों के बाद आग को नियंत्रित किया जा सका है। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। विस्फोटक को जमा करके रखने की घटना में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। घनी आबादी वाले इलाके में इस प्रकार से क्यों पटाखे और बारूद जमा किए गए थे? यह सवाल उठाते हुए स्थानीय लोग अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।
हालांकि गोदाम में आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। बताया जाता है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस द्वारा जब्त किए गए अवैध पटाखों और बारूद को एक गोदाम में रखा गया था, जिसमें अचानक आग लग गई। आग लगने के कारण पटाखे और बारूद एक के बाद एक फटने लगे, जिससे तेज विस्फोट हुए।जिस इमारत में पटाखे रखे गए थे, उसकी दूसरी मंजिल पर एक परिवार रहता था। तेज आवाज सुनकर वे तुरंत बाहर निकल आए, जिससे वे सुरक्षित बच गए।हीं, गोदाम में आग किस वजह से लगी, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।