आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात के बाद बिहार की राजनीति में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। इस मुलाकात को लेकर विपक्षी दल राजद ने कई सवाल खड़े किए हैं। राजद के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि यह मुलाकात सामान्य राजनीतिक शिष्टाचार भर नहीं है,बल्कि इसके पीछे बड़े राजनीतिक संकेत छिपे हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार भाजपा से दूरी बनाना चाहते हैं और इसी कारण अपने पुराने सहयोगी आरसीपी सिंह से संपर्क साध रहे हैं।
एजाज अहमद ने दावा किया कि नीतीश कुमार अपने राजनीतिक उत्तराधिकार को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। उनके अनुसार भाजपा के साथ रहते हुए वे अपनी राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने की जो रणनीति बना रहे थे,उसमें उन्हें अपेक्षित सफलता नहीं मिली। ऐसे में अब वे आरसीपी सिंह जैसे पुराने और भरोसेमंद सहयोगियों के माध्यम से अपनी राजनीतिक जमीन को मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं।