चुनाव हारते ही ममता व अभिषेक बनर्जी के सुरक्षा में हुई कटौती

  • May 06, 2026
Khabar East:Security-for-Mamata-and-Abhishek-Banerjee-was-scaled-down-immediately-after-their-election-defeat
कोलकाता,06 मईः

पश्चिम बंगाल के चुनाव नतीजे सामने आने के बाद राज्य के दो सबसे शक्तिशाली व्यक्तियों ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी की सुरक्षा में कटौती की गई है। टीएमसी सुप्रीमो ममता और अभिषेक बनर्जी दोनों को जेड+ सुरक्षा मिली हुई है, उस सुरक्षा में अभी तक कोई फेर बदल नहीं किया गया। लेकिन कोलकाता पुलिस की तरफ से अधिकतर फोर्स उनकी सुरक्षा में लगायी गई थी उसे बुधवार सुबह साढ़े छह बजे हटा लिया गया है। ममता बनर्जी के आवास और अभिषेक बनर्जी के दफ्तर के बीच जो पुलिस का कियोस्क बनाया गया था वह आज खाली है, एक भी कोलकाता पुलिस का अधिकारी मौजूद नहीं हैं। ममता बनर्जी के आवास की गली में दाखिल होते ही दोनों तरफ सुरक्षा घेरा हटा दिया गया है। गली के मोड़ पर सीएम सिक्योरिटी के अधिकारी आने वाले लोगों का आईडी कार्ड चेक करते थे फिर उन्हें अंदर जाने देते थे। आज ना कोई पहचान पत्र चेक कर रहा है और न ही कोई बैरिकेड है। सुरक्षा अधिकारी भी अपनी जगह से चले गए हैं।

 हालांकि, कोलकाता पुलिस की ओर से इस सिलसिले में कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई थी, लेकिन मौके पर मौजूद एक अधिकारी ने कहा कि उन्हें मंगलवार सुबह ममता के आवास के बाहर लगाए गए स्मार्ट बैरिकेड हटाने के निर्देश दिए गए। अधिकारी के मुताबिक, आदेश में बैरिकेड हटाने की कोई वजह नहीं बताई गई है। उन्होंने कहा कि हमने उच्च अधिकारियों के निर्देशों का पालन किया है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: