बिहार के 47 पुलों और 55 स्टेट हाईवे पर देना होगा टोल

  • Sep 03, 2026
Khabar East:Toll-to-be-charged-on-47-bridges-and-55-state-highways-in-Bihar
पटना,03 सितंबरः

बिहार में नेशनल हाईवे की तरह अब स्टेट हाईवे और ढाई सौ मीटर से अधिक लंबाई वाले पुलों पर सम्राट चौधरी की सरकार लोगों से टोल टैक्स वसूलेगी। टोल बूथ बनाने के लिए बिहार कैबैनिट ने 30 करोड़ 94 लाख रुपये की स्वीकृति दी है। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने इसकी जानकारी दी। कैबिनेट विभाग के सचिव अरविंद चौधरी ने बताया कि, पहले चरण में ढाई सौ मीटर से अधिक लंबाई वाले 47 पुलों और 55 स्टेट हाईवे का चयन टोल टैक्स के लिए किया गया है। इसके लिए परामर्शी की सेवा लेने का भी फैसला हुआ है और उस पर 30 करोड़ 94 लाख 71, 500 लाख रुपये की कैबिनेट में स्वीकृति दी गई है।

सचिव अरविंद चौधरी ने बताया कि टोल टैक्स के लिए सर्वेक्षण कार्य, ओरिजिन डेस्टिनेशन सर्वे कार्य भी किया जाना है इसके साथ टोल प्लाजा के लिए स्थान का चयन, सड़क और पुल के लेन की संख्या, वाहनों के यातायात के आधार पर टोल प्लाजा का निर्माण किया जाना है।

 47 पुलों और 55 स्टेट हाईवे की लिस्ट को लेकर कैबिनेट सचिव ने कहा कि विभाग इसे जारी करेगा। लेकिन सूत्रों की माने तो उसमें मरीन ड्राइव यानी गंगा पथ होगा और साथ ही कच्ची दरगाह बिदुपुर सिक्स लेन पुल भी होगा।

Author Image

Khabar East

  • Tags: