केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 10 मई को ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनमोहन समाल ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है।
अपने दौरे के पहले दिन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जटनी में प्रस्तावित फोरेंसिक विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेंगे। उसी दिन शाम को वह पुरी पहुंचेगे और श्री जगन्नाथ मंदिर में प्रार्थना करेंगे। वह पुरी में ही रात्रि विश्राम करेंगे।
केंद्रीय मंत्री शाह 11 मई को पश्चिम ओडिशा में समलेस्वरी मंदिर का दौरा करेंगे। इस दौरान संबलपुर में वे कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद वे राजधानी भुवनेश्वर लौट आएंगे। भुवनेश्वर लौटने के बाद वे यहां जनता मैदान में एक सार्वजनिक रैली में पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसके अलावा, उन्हें अधिक विकासात्मक पहलों की आधारशिला रखने की भी उम्मीद है।