झारखंड में त्रिस्तरीय पंचायच चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। 2 जून तक मतगणना भी खत्म हो गयी। झारखंड के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो के दिवंगत भाई की पत्नी मंजू देवी भी चुनावी मैदान में उतरी थी। मंजू देवी ने चुनाव जीत लिया है और वो बोकारो जिले के चंद्रपुरा प्रखंड स्थित तारमी पंचायत की मुखिया बनी हैं।
जगन्नाथ महतो के निजी सचिव को मिली शिकस्त: दूसरी ओर शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो के निजी सचिव लोकेश्वर महतो नावाडीह प्रखंड के गुजरडीह पंचायत से मुखिया पद के लिए खड़े हुए थे। लेकिन जयलाल उर्फ जेली महतो ने करीब 200 मतों से लोकेश्वर महतो को शिकस्त दे दी।
चार प्रखंड़ों में संपन्न हुआ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: बता दें कि झारखंड राज्य अंतर्गत त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन चार चरणों में संपन्न हुआ। इसमें ग्राम पंचायत सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य के लिए चुनाव हुआ। पहला चरण 14 मई, दूसरा चरण 19 मई, तीसरा चरण 24 मई , चौथा और अंतिम चरण 27 मई को हुआ। जिसमें 4,345 मुखिया, 5,341 पंचायत समिति सदस्य, 536 जिला परिषद एवं वार्ड सदस्यों के पद के लिए वोटिंग हुई।