आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो रांची एयरपोर्ट पहुंचे। एनडीए की बैठक में शामिल होने के लिए रांची से दिल्ली रवाना हो गए। दिल्ली जाने से पूर्व रांची हवाई अड्डा पर सुदेश महतो ने कहा कि केंद्र में तीसरी बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी। देशवासियों ने एनडीए को पूर्ण बहुमत का जनादेश दिया है। उन्होंने कहा कि एनडीए की सीट में आई कमी पर समीक्षा होगी। सुदेश महतो ने कहा कि आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव में आजसू स्थानीय मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी। चुनाव परिणाम आने के बाद सुदेश महतो ने कहा कि एक बार फिर से तीसरी बार नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद फैजाबाद सीट से बीजेपी को मिली हार पर सुदेश महतो ने कहा कि ऐसा नहीं है कि मंदिर बनने से लोग इस पर कनेक्ट हो जाएंगे। अयोध्या हमारा इतिहास रहा है। ऐसे में उस नजरिए से वोटर को देखना ठीक नहीं है।