जस्टिस एमएस रामचन्द्र राव बने झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश

  • Sep 25, 2024
Khabar East:Justice-MS-Ramachandra-Rao-became-the-Chief-Justice-of-Jharkhand-High-Court
रांची,25 सितंबरः

जस्टिस एमएस रामचन्द्र राव बुधवार को झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रुप में शपथ ली है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राजभवन में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झारखंड सरकार के कई मंत्री,स्पीकर रवीन्द्रनाथ महतो, उच्च न्यायालय के कई न्यायाधीश और वरिष्ठ सरकारी अधिकारी शामिल हुए। बता दें कि हिमाचल प्रदेश के चीफ जस्टिस रहे एमएस रामचंद्र राव झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने हैं। केंद्र सरकार ने शनिवार को झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रुप में उनकी अधिसूचना जारी की। राजभवन में राज्यपाल संतोष गंगवार ने बुधवार को उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। 21 सितंबर को 7 हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की गई। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रहे न्यायमूर्ति राव को झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की भूमिका सौंपी गई है।

न्यायाधीश एम एस रामचन्द्र राव को झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पद पर शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें हार्दिक बधाई ,शुभकामनायें और जोहार किया है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: