पश्चिम बंगाल में पहली बार बनने जा रही भाजपा सरकार

  • May 04, 2026
Khabar East:A-BJP-government-is-set-to-be-formed-in-West-Bengal-for-the-first-time
कोलकाता,04 मईः

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के वोटों की गिनती जारी है। 293 सीटों के रुझान आने के बाद यह तय हो गया है कि बंगाल से  मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी सरकार की विदाई होने वाली है। रुझानों में भारतीय जनता पार्टी 193 सीटों पर आगे है। वहीं, टीएमसी मात्र 95 सीटों पर सिमटती दिख रही है। कांग्रेस फिर एक बार खाता खोलने में नाकाम रही। रुझान नतीजों में बदलने के बाद बीजेपी पहली बार बंगाल में सरकार बनाएगी और गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि उनकी पार्टी बंगाल के शख्स को ही प्रदेश की कमान सौंपेगी।

 पश्चिम बंगाल के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बढ़त के बाद कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भाजपा कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। कोलकाता में भाजपा कार्यालय के बाहर 'कमला भोग' 'झाल मुड़ी' जैसी मिठाइयां बांटी गईं। इसके साथ ही, भाजपा कार्यकर्ताओं ने 'जय श्री राम' के नारे लगाए। पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत को लेकर देश भर के पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में उत्साह है। क्योंकि आजादी के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनती दिख रही है।

 

Author Image

Khabar East

  • Tags: