तीन राज्यों में बीजेपी को भारी बहुमत,इस चुनाव में जेएमएम को मिला सबकःबाबूलाल

  • May 04, 2026
Khabar East:BJP-Secures-Massive-Majority-in-Three-States-JMM-Taught-a-Lesson-in-This-Election-Babulal
रांची,04 मईः

पांच राज्यों में हुए विधानसभ चुनाव के बाद सोमवार सुबह से जारी मतगणना में बीजेपी तीन राज्यों में भारी बहुमत की ओर है। जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी में खुशी की लहर है। इसी क्रम में झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कशिश न्यूज़ से खास बातचीत में इस चुनाव को ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि इसका आभास पहले ही हो चुका था कि पश्चिम बंगाल और असम जैसे राज्यों में भारतीय जनता पार्टी को बड़ी जीत मिलने वाली है।बाबूलाल मरांडी ने पश्चिम बंगाल के दो टैक्सी ड्राइवर की कहानी सुनाई और कहा कि खास तौर पर उन्हें पश्चिम बंगाल चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत का आभास पहले ही हो चुका था। जिसको लेकर उन्होंने टैक्सी ड्राइवर की बातों को पार्टी अलग कमान के बीच भी रखा था। वहीं, उन्होंने विपक्षी दलों के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि जो लोग चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं या बीजेपी प्रबंधन की जीत बता रहे हैं उन्हें जनता की सोच का समझ नहीं है, इसीलिए विपक्षी दलों को हार का सामना देखना पड़ रहा है।

 इस दौरान उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा पर भी जमकर हमला बोला है। कहा कि यह पार्टी केवल झारखंड तक सीमित है और जैसे सावन में पौधे हरे-भरे दिखने लगते हैं और बाद में समाप्त हो जाते हैं, इस चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा को यही सबक मिला है। उन्होंने असम और बंगाल चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के बारे में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की रणनीति ने टीएमसी, कांग्रेस और जेएमएम सहित सभी विपक्षी दलों को झटका दिया है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: